Search

June 26, 2025 12:33 pm

झामुमो रास न आया भाजपा में शामिल हुए देविधन टुडू।

बजरंग पंडित

महेशपुर विधानसभा से पूर्व भाजपा का प्रत्याशी रहे देविधन टुडू ने झामुमो को त्याग कर एक बार फिर भाजपा में वापस हो गए हैं। बुधवार को भाजपा नेता सह पाकुड़िया प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी के उपस्थिति में प्रदेश भाजपा कार्यालय रांची में उन्होंने अपने समर्थक आशीष हांसदा,सोनातन देहरी,लखीराम सोरेन ,प्रदीप सोरेन के साथ प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से भाजपा का दामन थामा और भाजपा संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवीधन टुडू झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमों) छोड़कर पुनः घर वापस भाजपा में लौटे। भाजपा प्रदेश कार्यालय रांची में बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने देवीधन टुडू एवं उनके समर्थकों को पार्टी का पट्टा एवं माला पहनाकर पार्टी का सदस्यता ग्रहण कराया। देवीधन टुडू पूर्व में भाजपा के टिकट पर महेशपुर विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुके है। लेकिन किसी कारणवश 2019 में इन्होंने भाजपा छोड़कर झामुमों में चले गए थे। देवीधन टुडू ने बताया कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की गारंटी एवं विकसित भारत का विश्वास में लहराता परचम से प्रभावित होकर पुनः पुराने घर भाजपा में वापस लौटा हूँ। साथ ही बताया कि लंबे समय से भाजपा का विचारधारा उनको झामुमों में व्यायत भ्रष्टाचार, परिवार वाद, और जल जंगल जमीन की लूट आदिवासी मुख्यंत्री होकर भी आदिवासियों से छल रास नहीं आया, इसलिए अपने सभी समर्थकों के साथ घर वापसी का फैसला लिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर