Search

April 1, 2026 9:00 am

फुटबॉल के फाइनल मुकाबले में ढेलाबगान टीम ने धुंधापहाड़ी को हराया

मैदान में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): चांद भैरव युवा क्लब द्वारा बीते रविवार को डांगापाड़ा मैदान में फुटबॉल की फाइनल मुकाबला भव्य रूप से आयोजित की गई। जिसमें ढेलाबगान टीम ने धुंधापहाड़ी को पराजित किया। इसमे डांगापाड़ा पंचायत के मुखिया बाले हेम्ब्रम के द्वारा विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। फाइनल खेल को देखने के लिए हजारो की संख्या में दर्शक उपस्थित थे। मुखिया ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का विधिवत शुभारम्भ किया। खेल में दोनों टीम के बीच जमकर मुकाबला हुआ। जिसमें खेल ड्रा रहा। इसके बाद हुई पेनाल्टी शूट में ढेलाबगान टीम एक गोल से विजयी हुआ। इसमे विजेता टीम को 1.20 लाख व उप विजेता एक लाख सहित सेमी फाइनल में पहुंचे दो टीम को 15 -15 हजार देकर पुरस्कृत किया गया। मुखिया ने अपने सम्बोधन में कहा कि सभी खिलाड़ी उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करें। हार जीत तो लगा रहता है। उधर मैदान में क्लब द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। जहां बंगाल से आये कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति की। इस अवसर पर कमिटी के अध्यक्ष पास्टर सोरेन , मुंशी सोरेन , लुबिन सोरेन , सिलवान सोरेन , जब्बार अंसारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

img 20250127 wa00348611928922092683145
img 20250127 wa00338846049545032710020

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!