Search

April 3, 2026 8:12 pm

ढेलाबगान टीम ने पाडेरकोला को एक गोल से हराया

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): चांद -भैरव युवा क्लब द्वारा डांगापाड़ा मैदान में शुक्रवार को तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित की गई। जिसमें प्रारम्भिक मैच में ढेलाबगान अमड़ापाड़ा टीम ने पाडेरकोला को एक गोल से हराया। खेल का शुभारंभ ग्राम प्रधान मुंशी सोरेन के द्वारा फीता काटकर किया गया। वही खिलाड़ियो से परिचय भी प्राप्त किया गया। उपस्थित खिलाड़ियो को सम्बोधित करते हुए ग्राम प्रधान ने कहा कि खेल को ईमानदारी व निष्ठा के साथ खेला जाना चाहिए । जीत हार तो लगा रहता है। हार से सबक लेकर आगे बढ़ना चाहिए ।मैच के दौरान दोनों टीम के बीच जमकर मुकाबला हुआ। जिसमें पेनाल्टी शूट में ढेलाबगान ने एक गोल से जीत दर्ज किया। क्लब के अध्यक्ष पास्टर सोरेन ने बताया कि तीन दिवसीय इस टूर्नामेंट में 16 टीम भाग ले रहा है। फाइनल खेल 26 जनवरी को होगी। इसमे विजेता टीम को 1.20 लाख , उप विजेता को एक लाख व सेमि फाइनल में पहुंचे दो टीम को 15- 15 हजार की राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर क्लब के लुबिन सोरेन , सिलवान सोरेन आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!