ललपनिया। ललपनिया के बैंक मोड़ स्थित सेंट मैथ्यू स्कूल में बुधवार को डिक्टेशन (श्रुतिलेख) प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

इस प्रतियोगिता में कक्षा पांचवी के विद्यार्थी शामिल हुए। प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने एकाग्रचित होकर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के पूर्व विद्यालय के निदेशक ए.के सिंह ने सभी विद्यार्थियों को डिक्टेशन के अर्थ एवं इसके महत्व से परिचय करवाया।उन्होंने कहा कि डिक्टेशन विद्यार्थी के जीवन में लेखन कौशल में सुधार का एक अहम तरीका है। इसके माध्यम से विद्यार्थी एकाग्रचित होकर सुने हुए शब्दों को उत्तर पुस्तिका पर लिखते हैं। लिखे गए शब्दों की जांच शिक्षक द्वारा की जाती है वहीं इस दौरान बच्चों में उनके प्राप्त अंकों के माध्यम से उनमें बेहतर प्रदर्शन की ललक विकसित की जाती है।






