Search

March 18, 2026 11:25 am

आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पर चर्चा।

पाकुड़िया को बाल विकास परियोजना कार्यालय में महिला पर्यवेक्षिका मंदोदरी देवी की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में विस्तार से बताया गया।
महिला पर्यवेक्षिका ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को बेहतर पोषण और देखभाल प्रदान करना है। योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को 5000 रुपये और बेटी होने पर 6000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
आंगनबाड़ी सेविकाओं को पोषण ट्रैकर गतिविधि को अपलोड करने, मातृ वंदना योजना के तहत नियमित रूप से अपडेट करने और डिलीवरी डेट एवं आधार अपडेट करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा, केंद्र के संचालन को बेहतर ढंग से करने और समय पर केंद्र खोलने तथा बंद करने का भी निर्देश दिया गया।
बैठक में पर्यवेक्षिका मनीता मुर्मू और सभी आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित थीं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर