प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा( पाकुड़) शनिवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी की अध्यक्षता में सभी मतदान केंद्र के बी.एल.ओ एवं बी. एल. ओ पर्यवेक्षकों के साथ मतदाता सूची का पुनरीक्षण पूर्व गतिविधियों को लेकर विशेष पुनरीक्षण अभियान की बैठक आयोजित की गई। उक्त अभियान की गतिविधियों का सफल संचालन के लिए उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार दिनांक 01.07.2024 को आहर्ता तिथि मानते हुए फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण-पूर्व गतिविधियों और विशेष पुनरीक्षण कार्य दिनांक 25.06.2024 (मंगलवार) से 24.07.2024 (बुधवार) से प्रारंभ किया जायगा। उक्त आलोक में पुनरीक्षण-पूर्व गतिविधियाँ बी.एल.ओ के द्वारा घर- घर जाकर मतदाताओं को सत्यापन करने, मतदान केन्द्रों का युक्तिकरण/पुनर्व्यवस्था करने,मतदाता सूची और EPIC में विसंगतियों को दूर करने, अच्छी गुणवत्ता फोटो में सुधार जहां भी आवश्यक हो, धुंधली, खराब गुणवत्ता वाली फोटो को बदलने और मतदान केंद्रों के अनुभाग/भाग सीमा के स्थान के प्रस्तावित मतदान केंद्र का नाम चिन्हित करने के लिए BLO एवं पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए।पुनरीक्षण गतिविधियाँ के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का प्रकाशन दिनांक 25.07.2024 ( गुरूवार), दावे एवं आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 25.07.2024 (गुरुवार) से 09.08.2024 (शुक्रवार) तक है वहीं विशेष अभियान तिथि दावे और आपत्ति की अवधि के भीतर शनिवार और रविवार (सीईओ द्वारा तय किया जाएगा) 19.08.2024 (सोमवार) को दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण की तिथि है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 20.08.2024 (मंगलवार) को किया जायगा।इस आयोजित बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के. सी. दास. बी.एल.ओ. पर्यवेक्षक अनिल पहाड़िया, कमल पहाड़िया, दिवेश मिश्रा, मोह. कामरूज्जमान, फखरे आज़म आदि एवं कंप्युटर ऑपरेटर बंटी गुप्ता सहित सभी मतदान केंद्रों के बी. एल.ओ और बी.एल.ओ पर्यवेक्षक उपस्थित थे।*