Search

March 4, 2026 4:56 am

जिला प्रशासन ने डीबीएल सीएसआर टीम को किया सम्मानित।

सामाजिक सरोकारों में उत्कृष्ट योगदान के लिए टीम सम्मानित।

पाकुड़। सामाजिक दायित्वों के प्रभावी निर्वहन और जनकल्याणकारी कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए जिला प्रशासन पाकुड़ ने डीबीएल कंपनी की सीएसआर टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिला प्रशासन कार्यालय में आयोजित गरिमामय समारोह में यह सम्मान मनीष कुमार, उपायुक्त, एवं निधि द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक, के कर-कमलों से प्रदान किया गया। सम्मान डीबीएल कोल कंपनी के प्रोजेक्ट हेड सह एवीपी ब्रजेश कुमार को प्रदान किया गया। इस अवसर पर जेम्स सूरीन, अपर समाहर्ता, साइमन मरांडी, अनुमंडल अधिकारी, सहित जिले के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने डीबीएल की सीएसआर टीम द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रशासन और निजी संस्थानों के समन्वित प्रयासों से ही समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुँचाया जा सकता है। डीबीएल की सीएसआर टीम द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान, जरूरतमंदों को सहायता सामग्री का वितरण, विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं का विकास तथा स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन जैसे कई प्रभावी कार्य किए गए हैं, जिनका स्थानीय समुदाय पर प्रत्यक्ष और सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने पर डीबीएल टीम के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सामाजिक विकास के कार्यों को और अधिक सशक्त रूप से जारी रखने का संकल्प दोहराया।

img 20260226 wa00273442478097633586947
img 20260226 wa00284317665537637436665

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर