Search

April 12, 2026 7:01 pm

जिला कृषि पदाधिकारी एवं अपर लोक अभियोजक हुए सेवामुक्त।

सतनाम सिंह

जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार, अपर लोक अभियोजक महेन्द्र दास के सेवानिवृति पर उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर सभी पदाधिकारीयों को मुख्य रुप से बुके एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त मनीष कुमार व उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया ने सेवानिवृत हुए जिला कृषि पदाधिकारी, अपर लोक अभियोजक महेन्द्र दास के आगे के जीवन सुखमय तरीके से कटने की मंगल कामना की। कार्यक्रम का संचालन ओमकार कुमार ने किया। मौके पर उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, आईटीडीए निर्देशक अरुण कुमार एक्का, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद थे।

img 20250101 wa00227555470304039894554
img 20250101 wa00213166514412383632576

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!