Search

March 4, 2026 12:57 am

जिला व प्रखंड कांग्रेस कमिटी ने इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई।

पाकुड़। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री एवं “आयरन लेडी” स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती बुधवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कमिटी और महेशपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी की ओर से श्रद्धापूर्वक मनाई गई। जिला कांग्रेस भवन में सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ता जुटने लगे और कार्यक्रम की शुरुआत इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। एक-एक कर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार सरकार ने इंदिरा गांधी के राजनीतिक साहस, निर्णायक नेतृत्व और देशहित में लिए गए ऐतिहासिक फैसलों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। इसी क्रम में महेशपुर प्रखंड में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कलीमुद्दीन शेख के आवासीय कार्यालय बिरकिट्टी में जयंती समारोह आयोजित किया गया। यहां भी कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पदाधिकारियों ने इंदिरा गांधी के योगदान और उनके विचारों को अपनाने का संकल्प दोहराया।
जिला कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, अल्पसंख्यक सेल जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद डोकानिया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं महेशपुर में जिला उपाध्यक्ष आरनेष्ट हांसदा, मंडल अध्यक्ष हैदर अली मौला, नजमुल हक, अजीजुल शेख, सानवार शेख, मुख्तारा खातुन, वसीम आकरम, मुजफ्फर शेख सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। दोनों जगह आयोजित कार्यक्रमों का समापन इंदिरा गांधी के सपनों के भारत के निर्माण का संकल्प लेते हुए किया गया।

Also Read: E-paper 03-02-2026
img 20251119 wa00133609153534567206721
img 20251119 wa0012468209492842477422

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर