Search

June 3, 2025 3:00 am

विश्व पृथ्वी दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने चलाया पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान।

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर डीएलएसए सचिव रूपा वंदना किरो के मार्गदर्शन में पाकुड़ प्रखंड के अंजना उच्च विद्यालय पृथ्वीनगर में विश्व पृथ्वी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गई। उक्त कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने बताया कि प्रकृति से यदि हम छेड़ छाड़ करेंगे तो संतुलन बिगड़ जाएगा और पृथ्वी पर जीना मुश्किल हो जाएगा इसलिए हम संकल्प ले कि नदी , जंगल , अथवा प्रकृति से किसी भी प्रकार का छेड़ छाड़ न करे। संरक्षण करे ताकि जीवन संभव हो सके। और स्वस्थ हरियाली वातावरण हम सब रह सके। वहीं कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ संजीव कुमार मंडल सहायक गंगाराम टुडू ने संयुक्त रूप से जागरूक की। बताया कि हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। यह दिन पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को प्रकृति के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है ।लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस आयोजन ने लोगों को पर्यावरण की रक्षा करने और एक स्वस्थ भविष्य के लिए काम करने के महत्व के बारे में सोचने के लिए प्रेरित करते हुए कहा लोगों द्वारा कई प्रकार से प्रदूषण के बढ़ावा को रोकना जरूरी, पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने, पेड़ पौधे लगाए स्वच्छ और हरियाली बनाए, जल का दुरूपयोग न करें जल संरक्षण कर पृथ्वी को संतुलित वातावरण बनाए रखने में हम सभी का योगदान का होना अत्यंत जरूरी है। पेड़ पौधे के कट जाने से आज अत्यंत गर्मी जैसे समस्या उत्पन्न हो रही। समेत संरक्षण को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदु पर चर्चा की गई। मौके पर पीएलवी अमूल्य रत्न रविदास, एजारूल शेख समेत ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर