Search

March 31, 2026 4:56 pm

जिला कल्याण पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक एवं कार्यपालक अभियंता सिंचाई प्रमंडल, हुए सेवामुक्त।

बजरंग पंडित

जिला कल्याण पदाधिकारी लक्ष्मण हरिजन, श्रम अधीक्षक रमेश प्रसाद सिंह एवं कार्यपालक अभियंता सिंचाई प्रमंडल, पाकुड़ भूतनाथ रजक के सेवानिवृति पर उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी।इस अवसर पर सभी पदाधिकारीयों को मुख्य रुप से बुके एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त मनीष कुमार ने सेवानिवृत हुए जिला कल्याण पदाधिकारी लक्ष्मण हरिजन, श्रम अधीक्षक रमेश प्रसाद सिंह एवं कार्यपालक अभियंता सिंचाई प्रमंडल, पाकुड़ भूतनाथ रजक के सेवानिवृत होने पर शुभकामनाएं दीं और तीनों पदाधिकारियों के कार्यकाल की सराहना की है। उपायुक्त ने कहा कि सरकारी सर्विस में यह पड़ाव सबके साथ आता है। उपायुक्त ने आगे के जीवन सुखमय तरीके से कटने की मंगल कामना की। उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया ने कहा कि जिला प्रशासन परिवार उनके अनुकरणीय कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और सेवा भावना के प्रति कृतज्ञता प्रकट करता है। साथ ही उनके स्वास्थ्य व उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। सरकारी सेवा में यह प्रक्रिया निरंतर चलती रहती हैं। उप विकास आयुक्त ने तीनों पदाधिकारियों के अच्छे स्वास्थ्य व सुखमय जीवन की कमाना की। सेवानिवृत होने पर श्रम अधीक्षक, जिला कल्याण पदाधिकारी एवं सिंचाई प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने कहा कि जीवन पथ पर आगे बढ़ने के लिए अपने कर्मक्षेत्र में संघर्ष अवश्य करें। अपने कार्य और दायित्व का सही तरीके से पालन करें। आपके कार्यों से ही आपकी और आपके कार्यालय की पहचान होती हैं। अपने कार्यों कि वजह से किसी अधिकारी के प्रशंसा के पात्र बनते हैं। मौके पर आईटीडीए निर्देशक अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीष कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद थे।

img 20250201 wa00446838141468638593686
img 20250201 wa00422755392609350274622
img 20250201 wa00484186396409246021930
img 20250201 wa00464849726249332337549

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!