Search

October 19, 2025 1:25 pm

सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर कुन्दरिया, सारूबेडा मे दीपावली एवं छठ पूजा की रही शोभा

कुजू। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुंदरिया सारूबेड़ा में दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रतियोगिता की शोभा देखते ही बनी। विद्यालय का माहौल पूर्ण रूप से आगामी पर्व के रूप रंग में रंग पाया गया।

img 20251018 wa00981174377071920228393

पूर्ण आस्था के साथ बच्चों ने छठ महापर्व का आयोजन किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन एवं विद्यालय की प्राचार्य दिनेश कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में रंगोली, प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, दीप सज्जा सहित अन्य प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र एवं छात्राओं को विभिन्न पुरस्कारों से सुशोभित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य दिनेश कुमार मिश्र ने भारतीय परंपरा में दीपावली एवं छठ पूजा को लोकप्रिय एवं आस्था का पर्व बताया उन्होंने भारत भूमि के प्रत्येक विद्यार्थियों को भारतीय परंपरा एवं संस्कृति को सदैव जीवित रखने के लिए प्रेरित किया।

img 20251018 wa01368418774136712287520

इस अवसर पर नर्सरी से प्रथम तक के छात्र/छात्राओं के बीच रुपसज्जा प्रतियोगिता, द्वितीय से दर्शम तक रंगोली प्रतियोगिता एवं मेहंदी प्रतियोगिता। कक्षा षष्ठ से दशम तक के छात्राओं द्वारा छठ पूजा का आयोजन किया गया। इसी क्रम में सिमा कुमारी,नैना कुमारी, मो आहिल, कसाफ़ परविन,माही कुमारी,मिनिका, परिधि कश्यप, प्रियांशु झा, सृष्टि,पवन,रिंकी,उज्ज्वल और मनु पुरस्कृत हुए। इस मौके पर विद्‌यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार मिश्रा, समिति अध्यक्ष कुमार महेश सिंह, उपाध्यक्ष जिवलाल मांझी, सचिव प्रकाय कुमार सिंहा, सहसचिव मनोज मिश्रा, कोषाधक्ष – चितरंजन चटर्जी एवं विद्‌यालय के सभी आचार्य ने बच्चों को ढेर सारी शुभकामनाएँ दी।

img 20251018 wa00965699486030619335143
img 20251018 wa0095133479702075635471

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर