Search

March 1, 2026 9:17 pm

पुलिस की दोहरी कार्रवाई: 8 साइकिल पर लदा अवैध कोयला जप्त, ट्रैक्टर से हटाया गया अतिरिक्त डाला।

मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई सामने आई है। अवैध कोयला कारोबार और ओवरलोडिंग के खिलाफ एक ही दिन में की गई दो कार्रवाइयों से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, मालपहाड़ी ओपी अंतर्गत अवैध कोयला के विरुद्ध छापामारी के दौरान रामनगर खाली मैदान के पास से कुल आठ साइकिलों को अवैध कोयला लोड कर परिवहन करते हुए पकड़ा गया। जांच में साइकिलों पर करीब 20 से 22 क्विंटल कोयला लदा पाया गया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र में एक ट्रैक्टर की ट्रॉली में ओवरलोडिंग के लिए लगाए गए अतिरिक्त रॉड/पटरा को कटवाया गया। पुलिस ने वाहन चालक को भविष्य में ओवरलोड लेकर वाहन नहीं चलाने की सख्त हिदायत दी। पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि अवैध कोयला परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन ने आगे भी ऐसे अभियानों को जारी रखने की बात कही है।

Also Read: E-paper 10-02-2026
img 20260301 wa0032327625937423011006
img 20260301 wa00317427442543068573047

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर