Search

April 9, 2026 12:23 am

डायन प्रताड़ना और पोक्सो केस में पुलिस की दोहरी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, सीधे जेल।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़): थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। लगातार हो रही कार्रवाई से इलाके में पुलिस की सक्रियता साफ नजर आ रही है। पहला मामला थाना कांड संख्या 12/2026 से जुड़ा है। इस कांड में डायन प्रतिषेध अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में नामजद आरोपी संजय बास्की (करीब 21 वर्ष), पिता मंगल बास्की, निवासी शहरपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
वहीं, दूसरे मामले में थाना कांड संख्या 13/2026 के तहत पोक्सो एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं में आरोपी सुनील यादव (करीब 20 वर्ष), निवासी दराजमठ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसे भी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध के खिलाफ सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!