Search

March 31, 2026 6:31 am

डीपीआरओ का तबादला, दी गई भावभीनी विदाई।

बीडीओ-सीओ समेत अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं, बोले – विकास में अहम रहा योगदान।

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड में पदस्थापित डीपीआरओ प्रसंजीत मंडल को उनके स्थानांतरण पर सोमवार को भावभीनी विदाई दी गई। बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव और सीओ संजय सिन्हा समेत प्रखंड के सभी पदाधिकारी और कर्मी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सभी ने बुके और उपहार देकर उन्हें सम्मानित किया। प्रसंजीत मंडल ने महेशपुर प्रखंड में करीब 8 वर्षों तक सेवाएं दीं। उनके कार्यकाल में पंचायत स्तर पर कई विकास योजनाओं को गति मिली। सड़क, आवास, स्वच्छता और जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में उनकी सक्रिय भूमिका रही। ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले, इस दिशा में उन्होंने लगातार काम किया।
बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव ने कहा कि डीपीआरओ प्रसंजीत मंडल ने अपने कार्यकाल में जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ काम किया। उनके जाने से प्रखंड को एक अनुभवी अधिकारी की कमी खलेगी।
सीओ संजय सिन्हा ने भी उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके साथ काम करने का अनुभव सकारात्मक रहा और वे हमेशा याद किए जाएंगे। विदाई समारोह में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और नए पदस्थापन स्थल पर सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!