Search

February 27, 2026 10:54 pm

डॉ गंगवार का सुप्रीम कोर्ट के सर्टिफाइड मीडिएटर बनना बोकारो सहित पूरे झारखंड के लिए गर्व का विषय- डॉ सर्वेश दुबे

अक्षय कुमार सिंह

बोकारो। दिल्ली पब्लिक स्कूल, बोकारो के प्राचार्य डॉ ए एस गंगवार को सुप्रीम कोर्ट के सर्टिफाइड मीडिएटर बनने पर झारखंड पब्लिक स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन, झारखंड के सचिव सह किड्स आइलैंड पब्लिक स्कूल, तुपकाडीह के निदेशक/ प्राचार्य डॉ सर्वेश दुबे ने उनसे उनके कार्यालय में भेंट कर पुष्प गुच्छ एवं शाल भेंट कर शिष्टाचार मुलाकात की।

img 20260227 wa00714004150393104576076
डॉक्टर एस गंगवार को बधाई देते विभिन्न शिक्षाविद

इस अवसर पर श्री दुबे ने उन्हें एक नए दायित्व के लिए अग्रिम शुभकामनाएं भेंट की। श्री दुबे ने बताया कि डॉ गंगवार ने यह उपलब्धि एक विशेष प्रशिक्षण शिविर मे विशेष ज्ञान एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर प्राप्त किया है। वे इस उपलब्धि को प्राप्त करने वाले बोकारो एवं झारखंड से एक मात्र शिक्षाविद हैं। यह उपलब्धि न केवल डॉ गंगवार के लिए गर्व की बात है बल्कि बोकारो सहित पूरे प्रदेश के शिक्षाविदों के लिए गौरव की बात है। श्री दुबे ने कहा कि डॉ गंगवार हम सभी शिक्षाविदों के लिए एक प्रेरणा हैं जिनसे बहुत कुछ सीखा जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट के इस प्रमाणन के साथ ही अब डॉ गंगवार विभिन्न न्यायालयों (जैसे – जिला न्यायालय, उच्च न्यायालय, उच्चतम न्यायालय) के मध्यस्थता केंदों में सूचीबद्ध हो चुके हैं। अब उनके पास प्रेषित किए गए मामलों का निपटारा करने में वे अपनी आम भूमिका देंगे। इस अवसर पर बधाई देने वालों में डॉ राजेंद्र प्रसाद पब्लिक स्कूल, बोकारो के प्राचार्य डॉ मुकेश कुमार, रेनबो पब्लिक स्कूल,चास के प्राचार्य डॉ बिपुल कुमार सिंह, इनोवेटिव पब्लिक स्कूल, जैनामोड़ के प्राचार्य डॉ प्रह्लाद लोकेश उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर