Search

March 9, 2026 11:03 pm

चापाकल खराब होने से कई गांवों में गहराया पेयजल संकट, गर्मी बढ़ने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ी।

पाकुड़िया प्रखंड के मारगांव, जामसोल, लागडुम और धावाडंगाल गांव के कई टोलों में चापाकल खराब रहने के कारण पेयजल संकट गहराने लगा है। गर्मी की शुरुआत के साथ ही ग्रामीणों को पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डोमनगढ़िया पंचायत के जामसोल गांव के ग्रामीणों ने बताया कि टोले में केवल एक ही चापाकल है, जो कई महीनों से खराब पड़ा हुआ है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक उसकी मरम्मत नहीं कराई गई है, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि हर साल गर्मी के दिनों में पानी की समस्या और भी गंभीर हो जाती है। चापाकलों की समय पर मरम्मत नहीं होने से अधिकांश नलकूप खराब पड़े रहते हैं, जिससे पेयजल संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि खराब पड़े चापाकलों की जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि गांव के लोगों को गर्मी के दिनों में पेयजल की समस्या से राहत मिल सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर