Search

February 12, 2026 3:06 pm

ड्राइवर से मारपीट मामले में ड्राइवर महासंघ ने थाना प्रभारी से की वार्ता

ड्राइवर से दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं करेगा महासंघ: एसोसिएशन

पाकुड़: ऑल राइट्स ड्राइवर मजदूर महासंघ एसोसिएशन के बैनर तले ड्राइवरों का एक प्रतिनिधिमंडल मालपहाड़ी ओपी पहुंचकर थाना प्रभारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने थाना क्षेत्र में हाल ही में चंदा उठाने को लेकर हुए विवाद के दौरान एक ड्राइवर के साथ की गई मारपीट की घटना से अवगत कराते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की.महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि चंदा के नाम पर ड्राइवरों से बदसलूकी, डराने-धमकाने और मारपीट की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं, जिससे ड्राइवरों के बीच भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है।संगठन ने स्पष्ट किया कि मेहनतकश ड्राइवरों के सम्मान और सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।थाना प्रभारी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और मामले की निष्पक्ष जांच कर यथासंभव मदद करने का आश्वासन दिया।इस दौरान संगठन ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में किसी भी ड्राइवर के साथ गलत बर्ताव या मारपीट की जाती है, तो संगठन इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा और दोषियों के खिलाफ आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे।मौके पर संगठन के जिला सभापति जर्जिस शेख, एक्टिव मेंबर फिरोज शेख, सचिव आजफुल शेख, कोषाध्यक्ष अनवर शेख, मीडिया प्रभारी हजरत शेख, पंचायत अधिकारी गानी शेख सहित रफीकुल शेख, आलमगीर शेख, सोयफुल शेख, अंजारुल शेख, अहब शेख, अंगूर शेख, नूरुद्दीन शेख एवं लालचंद शेख उपस्थित रहे।

Also Read: E-paper 10-02-2026

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर