Search

March 29, 2026 8:20 pm

नशे में धूत ट्रैक्टर चालक ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, ट्रैक्टर चालक फरार

इकबाल हुसैन

महेशपुर थाना क्षेत्र के हथीमारा चौक के पास एक भयानक सड़क हादसा हुआ। यहां एक ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई। मोटरसाइकिल चालक बाल-बाल बच गया, लेकिन ट्रैक्टर चालक के नशे में होने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर चालक और मोटरसाइकिल को थाना ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह हादसा उस समय हुआ जब महेशपुर पाकुड़िया मुख्य सड़क पर एक ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल आमने-सामने से गुजर रहे थे। महेशपुर थाना पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर चालक बुलेट पहाड़िया नशे में था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। मोटरसाइकिल चालक की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन वह बाल-बाल बच गया है। महेशपुर थाना प्रभारी ने अपील की है कि लोग सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और बिना हेलमेट के वाहन न चलाएं। साथ ही, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे नशे में वाहन न चलाएं और सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक रहें।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर