Search

March 18, 2026 1:20 pm

डीटीओ ने अवैध रूप से पार्किंग करने वाले वाहनों पर की कार्रवाई, 23 हजार 650 रुपये का जुर्माना वसूला

जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजुर द्वारा जिले के नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न चौक चौराहों के पास अनधिकृत रूप से पार्किंग करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि कई बार प्रशासनिक चेतावनी दिए जाने के बावजूद कई वाहनों शहरों में यत्र-तत्र खड़े होने से जाम की समस्या उत्पन्न होने की शिकायत लगातार प्रशासन को मिल रही थी। डीटीओ द्वारा इसी क्रम में नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी चौक, हरिणडंगा बाजार, अम्बेडकर चौक, नगर थाना चौक पर सड़क किनारे अनधिकृत रूप से पार्किंग किए गए कई वाहनों (कार) को टोइंग गाड़ी से टो करके नगर थाना लाया गया। साथ ही कुल 23 दो पहिया वाहनों से बिना हेलमेट ड्रंक एंड ड्राइव करने को लेकर एमबी एक्ट के अंतर्गत दंड की राशि ई पोश मशीन के माध्यम से कुल 23 हजार 650 रुपए की वसूली की गई तथा चेतावनी दी गयी कि यदि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति होती है तो वाहनों का परमिट निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

img 20250516 wa0027153878905728656327

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर