Search

February 11, 2026 3:21 am

वाहन चालक से रंगदारी, विरोध पर मालिक से मारपीट और 10 हजार की लूट।

एस कुमार

महेशपुर थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव के समीप वहान से रंगदारी मांगने व मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. जिसको लेकर पीड़ित महेशपुर गांव निवासी भुवन कुमार साहा ने महेशपुर थाने में दिए गए लिखित आवेदन में उल्लेख किया है कि बीते 8 फरवरी रात दस बजे वाहन संख्या जेएच 16 एफ 0701 का ड्राइवर के द्वारा सूचना दिया कि मधुपुर गांव में एक आदमी रंगदारी 500 रुपया मांग रहा है, नहीं देने पर ड्राइवर के साथ भी मारपीट किया. एवं वाहन का लाइट तोड़ दिया है. ड्राइवर द्वारा सूचना मिलने पर मैं अपने भाई सुमन कुमार साह के साथ मधुपुर गांव पहुंचने पर ड्राइवर द्वारा पहचान किया गया. जिसका नाम उदय कुमार यादव महेशपुर मधुपुर गांव का निवासी है. जब मैं उदय कुमार यादव से पूछा कि आप ऐसा क्यों कर रहे हैं तो कहा कि इस रोड में गाड़ी चलाना है, तो रंगदारी देना होगा. इसी क्रम में बहस होते-होते मेरे साथ बहुत मारपीट किया गया एवं मेरे जेब से दस हजार की छीन लिया एवं थाना जाने से मना करते हुए कहा कि अगर थाना जाएगा तो तुम्हें जान से मार देंगे. उधर वादी के लिखित शिकायत के आधार पर महेशपुर पुलिस ने थाना कांड संख्या 13/26 के सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज की गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर