Search

March 28, 2026 6:51 pm

मूसलाधार बरसात और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता।

पाकुड़िया प्रखंड में रविवार को घंटे भर के लिए मूसलाधार बरसात हुई साथ जमकर ओले भी पड़े । इधर असमय हुए बरसात से जहां खलिहानों में रखी धान की फसल , सरसों , गेहूं सहित पुआल आदि भींगकर खराब हो जाने को लेकर किसानों को चिंतित देखा गया । इधर घंटों ओले पड़ने से आम की मंजरी को भी भीषण नुकसान होने का खतरा मंडरा गया है । किसान मंगल सोरेन , रूबीनाथ टुडू , कलम मुर्मू आदि ने बताया कि इस असमय बरसात से किसानों को लाभ से ज्यादा हानि होने की संभावना है । खलिहानों में पकी फसलों के भींग जाने से उनके सड़ने का खतरा हो सकता है । बहरहाल समाचार प्रेषण तक आसमान काले बादलों से ढंका था और लगातार गरज के साथ बूंदा बूंदी जारी थी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर