Search

April 12, 2026 2:39 pm

उपायुक्त द्वारा पीवीटीजी बच्चों को शिक्षा और सीखने की सामग्री की गई वितरित

एस कुमार

पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड अंतर्गत बीरकिट्टी पंचायत के पहाड़ियां गांव में पीवीटीजी पाठशालाओं में पढ़ने वाले बच्चों को उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा शिक्षा और सीखने की सामग्री वितरित की गई। यह कार्यक्रम JSLPS अंतर्गत उड़ान परियोजना के तहत आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य पीवीटीजी बच्चों को उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करना है। इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी बच्चों के बीच टीएलएम किट्स का वितरण किए, जिनमें कॉपी, पेंसिल, रबर, स्कूल बैग, वाइट बोर्ड, वाटर फिल्टर, सोलर लाइट, मैट, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य पढ़ाई और क्रीड़ा सामग्री शामिल हैं। उपायुक्त ने कहा की पीवीटीजी पाठशाला कार्यक्रम का उद्देश्य पहाड़िया बच्चों को और उनके परिवारों में जागरूकता लाना है ताकि बच्चों का स्कूल में एडमिशन हो। इस कार्यक्रम के तहत वर्तमान में 70 पीवीटीजी पाठशालाएं संचालित की जा रही हैं एवं उन सभी को पाठशाला किट वितरित किया जाएगा। उपायुक्त ने दीदियों को सरकार द्वारा संचालित कई योजनाओं की जानकारी दी। इसके अलावा उपायुक्त ने कल 04 जनवरी 2025 को पुराना सदर अस्पताल पाकुड़ में आयोजित होने वाले हेल्थ हूल महोत्सव के बारे में लोगों को बताया।

इस कार्यक्रम में निम्नलिखित स्वास्थ्य जांच और सेवाएं प्रदान की जाएंगी

  • सर्वाइकल कैंसर जांच
  • नेत्र जांच
  • मलेरिया एवं फाइलेरिया की जांच
  • एच.आई.वी. एंव सिफलीस की जाँच
  • कालाजार की जाँच
  • उच्च रक्तचाप की जांच
  • टी.वी. की जांच
  • सिकलसेल की जांच
  • मधुमेह रोग की जांच
  • प्रसव पूर्व जाँच
  • वरिष्ठ नागरिक की जांच
  • हिमोग्लोबिन की जांच
  • टीकाकरण
  • परिवार नियोजन सबंधित सलाह

साथ ही निःशुल्क दवाई का वितरण भी किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर राज्य स्तर पर ईलाज किया जाएगा। सभी लोग अपना राशनकार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, बैंक अकाउंट साथ में अवश्य लायें।

img 20250103 wa00342757912963819339064
img 20250103 wa00333104185628258640460

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!