Search

March 14, 2026 8:06 pm

पीएम किसान सत्यापन, राशन वितरण और ई-केवाईसी पर जोर।

बीडीओ की अध्यक्षता में जनवितरण विक्रेताओं की अहम बैठक।

महेशपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में सभी जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं की बैठक की गई. उक्त बैठक में बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव के द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि के संदिग्ध लाभुकों की सूची ग्राम अनुसार संबंधित डीलर को उपलब्ध करवाते हुए सत्यापन कार्य तीन।दिनों के अंदर करने का निर्देश दिया गया. वही एमओ फखरे आज़म के द्वारा सभी डीलर को NFSA अंतर्गत माह जून एवं जुलाई का राशन 30 जून के पूर्व एवं माह अगस्त का के एनएफएसए खाद्यान्न का वितरण, डीलर को खाद्यान्न प्राप्त होते ही जल्द से जल्द वितरण करने को कहा गया. साथ ही सभी पीला एवं गुलाबी राशन कार्डधारियों का ई केवाईसी 30 जून तक करने एवं स्टॉक एवं वितरण पंजी को अघतन करते रहने का शख़्त निर्देश दिया गया. मौके पर बीडीओ, एमओ सहित दर्जनों डीलर मौजूद थे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर