Search

March 18, 2026 11:24 am

चर्म रोग विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की जांच।

पाकुड़िया प्रखंड के सोल्ला गांव में नव भारत जागृति केन्द्र और एसबीआई संजीवनी के सौजन्य से शनिवार को एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में चर्म रोग से संबंधित मरीजों की जांच की गई और उन्हें मुफ्त में दवा भी दी गई। डॉ. ज़ोन हांसदा ने शिविर में पहुंचे मरीजों की बीमारी का इलाज किया, जिसमें खुजली, दाद, फुंसी, फोड़ा और घाव जैसी समस्याएं शामिल थीं। शिविर में कुल 97 मरीजों की जांच की गई, जिसमें 52 मरीज चर्म रोग से संबंधित थे।
शिविर में सहायक पिंकी कुमारी, खालिदा बेगम, छोटू कुमार, सुबोध कुमार मंडल, एसबीआई मैनेजर राजकुमार घोष और अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर