प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ (पाकुड़)खरीफ विपणन मौसम वर्ष 2024-25 में धान अधिप्राप्ति हेतू तालझारी लैम्पस लिमिटेड के अंगभूत किसानों को कृषक गोष्ठी सह धान अधिप्राप्ति शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से किसानों को धान अधिप्राप्ति के लिए जागरूक किया गया।शिविर में उपस्थित किसानों को प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी पद्म किशोर महतो और प्रखंड कृषि पदाधिकारी के.सी.दास द्वारा बताया गया कि धान अधिप्राप्ति हेतू जिन किसानों का अभी तक पंजीकरण नहीं हुआ है वैसे किसान आधार कार्ड, ज़मीन का पर्चा, वंशावली, बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर का छाया प्रति जमा करें और जिन किसानों का पंजीकरण हो गया है वे लैम्पस के माध्यम से धान देकर राज्य सरकार द्वारा दिये जा रहे सम्मानजनक न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपये और बोनस 100 रुपये कुल 2,400 रुपये प्रति क्विंटल राशि बैंक खाते में दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में राज्य सरकार द्वारा धान अधिप्राप्ति के इस सू अवसर का लाभ उठाते हुए सम्मानजनक राशि प्राप्त करें। इस शिविर में अधिकतर किसानों ने लैम्पस लिमिटेड में धान देने की बात कही।इस आयोजित शिविर में मुख्य रूप से तालझारी पंचायत के मुखिया लिली मुर्मू, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक रामेश्वर मुर्मू, पंचायत सचिव कामरूज्जमान सहित अनेकों किसान मौजूद थे।





