Search

March 16, 2026 8:34 am

आम महोत्सव में कृषको ने किया विदेशी प्रजाति के आमो की प्रदर्शनी

जापान , अमेरिका , थाईलैंड सहित अन्य देशों के आमो के प्रजातियों को उत्पादन कर रहे है कृषक।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): मंगलवार को घाघरजानि स्थित प्रखण्ड कार्यालय परिसर में मनरेगा के तहत आम महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें अमेरिका , ब्रुनोई , थाईलैंड , जापान सहित स्थानीय प्रजातियों की आम की प्रदर्शनी कृषको ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिप उपाध्यक्ष अशोक भगत , बीडीओ टुडू दिलीप , अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जहां कृषको द्वारा आमो की अलग अलग स्टाल लगाया गया था। जिसमे तारापुर के कृषक मिथुन साहा का आमो का स्टाल आकर्षक का केंद्र रहा। जिसमे जापान प्रजाति के मिया जाकी , जो अंतराष्ट्रीय बाजार में 2.75 लाख रुपये प्रति किलो बिक रहा है। वही अमेरिका के रेड पाल्मर विदेशो में तीन लाख रुपये प्रति किलो बिक रहा है। इसके अलावे थाईलैंड नस्ल के थाई बनाना , अल्फांसे जापान , ब्रूनोइ आदि देशों की प्रजातियों की आम भी इसमे शामिल किया गया था। कृषक ने बताया कि आमो की पौधा को कोलकाता से लाकर बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत संचालित योजना में लगाया गया था। जो इस वर्ष से फल देना प्रारम्भ किया है। उधर बागशिशा के कृषक सुकुमार सेन के द्वारा लाये गए थाईलैंड के लव मेंगो सहित अन्य कृषको ने भी लँगड़ा आम , मल्लिका आदि का प्रदर्शनी किया। बीडीओ ने बताया कि इस वर्ष आमो की पैदावार अच्छी होने की संकेत मिल रही है। प्रखण्ड क्षेत्र के कृषको ने विदेशी नस्ल के आमो की भी खेती कर उत्पादन किया है। जो काफी सराहनीय है। खेती कार्य मे सहयोग को लेकर राज्य सरकार कृषको को नवीनतम तकनीकी सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। इस अवसर पर बीपीओ ट्विंकल चौधरी , कृषि पदाधिकारी सूर्या मालटो , सांख्यकी पदाधिकारी संजीव कुमार सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

img 20250603 wa00265869249917166369322
img 20250603 wa00275420074381058853707
img 20250603 wa00282964690373328562941

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर