अब्दुल अंसारी
महेशपुर के कई किसान महिला किसान सह शक्तिकरण परियोजना के तहत फसल की उपज और पैदावार को बेहतर करने के लिए विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। यह ट्रेनिंग एमडीआई और जायका के बैनर तले रांची में आयोजित की जा रही है। इस ट्रेनिंग के तहत, 50 किसानों को रांची के विभिन्न स्थानों पर ऑर्गेनिक खेती की जानकारी दी जा रही है। इस ट्रेनिंग में एफटीसी महमूद आलम, वीआरपी सद्दाम हुसैन, गोराब प्रिय दर्शी, जगदीश राय, फारूक अंसारी और एमडी शरीफ अहमद अंसारी गायत्री देवी भी शामिल हैं। जिला आजीविका पर्बंधक बिरेंद्र कुमार और एग्री कल्चर एक्सपर्ट परदान रीशब भी इस ट्रेनिंग में मौजूद रहे। यह ट्रेनिंग महेशपुर के किसानों को अपनी फसल की उपज और पैदावार को बेहतर करने में मदद करेगी।





