Search

February 24, 2026 9:58 pm

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान तेज, 1.08 लाख से अधिक लाभुकों ने किया दवा सेवन।

पाकुड़िया प्रखंड में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए चल रहे एमडीए–आईडीए कार्यक्रम के तहत मंगलवार को हजारों योग्य लाभुकों को घर-घर जाकर फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई गई। अभियान युद्धस्तर पर संचालित किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति दवा से वंचित न रहे। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भरत भूषण भगत ने बताया कि फाइलेरिया रोधी दवा पूरी तरह सुरक्षित है और इस गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय समय पर दवा का सेवन करना है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति में ही दवा लें और फाइलेरिया-मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि प्रखंड में कुल 1,15,560 योग्य लाभुक हैं, जिन्हें दवा का सेवन कराना लक्ष्य है। सोमवार तक लक्ष्य के विरुद्ध 1,08,982 लाभुकों को दवा खिलाई जा चुकी है, जबकि शेष लाभुकों को कवर करने के लिए विशेष प्रयास जारी हैं। अभियान की प्रभावी निगरानी के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भरत भूषण भगत ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गांवों का दौरा किया। इस दौरान छूटे हुए लाभुकों को चिन्हित कर उनकी उपस्थिति में दवा खिलाई गई। मौके पर डॉ मंजर आलम, बिनोद ढाका, प्रभात दास, संजय मुर्मू सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर