Search

February 21, 2026 5:56 pm

मतदान दल के पदाधिकारियों का अंतिम प्रशिक्षण संपन्न।

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के सफल, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने हेतु बुधवार को बाजार समिति परिसर, पाकुड़ में मतदान दल के पदाधिकारियों का अंतिम प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया के प्रत्येक चरण को बार-बार समझना एवं दोहराना आवश्यक है, ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की त्रुटि न हो। उन्होंने निर्देश दिया कि बैलेट पेपर के उपयोग, मतपेटी (बैलेट बॉक्स) की तैयारी, मतदान सामग्री के सुरक्षित संधारण तथा निर्धारित प्रक्रिया का पूरी सावधानी से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र पर सभी आवश्यक सामग्री पूर्व से उपलब्ध रहेगी और मतदान कर्मी निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही कार्य करें। केंद्र पर व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा प्रबंधन सुनिश्चित करने तथा अनावश्यक भीड़ या व्यवधान से बचने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। साथ ही सभी कर्मियों को अपने मोबाइल नंबर उपलब्ध रखने तथा आपसी समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया गया, ताकि किसी भी स्थिति में त्वरित संपर्क संभव हो सके और निर्वाचन प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो।

img 20260218 wa00207241538689541591833
img 20260218 wa0017478578442048117459

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर