अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया: थाना क्षेत्र के पाकुड़िया से महेशपुर जानेवाली पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क पर स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास सोमवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान महेशपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी सेलेश हांसदा (पिता– दिनेश हांसदा) के रूप में हुई है। बताया गया कि सेलेश हांसदा अपनी मोटरसाइकिल से पाकुड़िया से अपने घर नारायणपुर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक अज्ञात ट्रक द्वारा साइड नहीं दिए जाने के कारण वह संतुलन खो बैठा और सड़क पर गिरकर घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को पाकुड़िया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉ. मंजर आलम ने उसका प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टर ने बताया कि युवक के चेहरे पर गंभीर चोट आई थी, हालांकि प्राथमिक इलाज के बाद उसकी स्थिति सामान्य होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
Related Posts

नोटिस चिपकता रहा, कानून भटकता रहा — सिस्टम पर उठे बड़े सवाल पिता स्व भगवान साव के पुत्र श्रवण कुमार गुप्ता कानून को ठेंगा दिखाते हुए फरार कोर्ट से सह शरीर अरेस्ट करने का आदेश नरसिंहपुर पथरा में एक और खेल






