Search

February 4, 2026 5:13 pm

मैट्रिक-इंटर का पहला दिन शांतिपूर्ण, डीसी-एसपी ने परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण।

पीएम श्री हरिणदंगा +2 स्कूल पहुंचे अधिकारी, कदाचार मुक्त परीक्षा कराने के दिए निर्देश

पाकुड़ | जिले में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का पहला दिन शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। परीक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने पीएम श्री हरिणदंगा +2 विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र पर मौजूद मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों से हो रही निगरानी की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने केंद्राधीक्षक, वीक्षक और परीक्षा ड्यूटी में तैनात शिक्षकों को परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने का निर्देश दिया। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि झारखंड अधिविद्य परिषद के सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए। परीक्षा केंद्रों पर किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और परीक्षार्थियों को अनुशासित व शांत वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास लगातार निगरानी रखी जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, नगर परिषद प्रशासक अमरेंद्र कुमार चौधरी और एडीपीओ पीयूष कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

img 20260203 wa00785241370025695020742
img 20260203 wa00756666924059322711702

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर