Search

December 22, 2025 12:36 am

तीन डेम में छोड़ा गया मछली जीरा, मत्स्य पालन से ग्रामीणों की आय बढ़ाने की पहल।

राहुल दास

Also Read: E-paper 17-11-2025

हिरणपुर (पाकुड़): जिला मत्स्य पदाधिकारी काजल तिर्की के द्वारा गुरुवार को प्रखण्ड के तीन डेम में मछली का जीरा छोड़ा गया। इस दौरान बीडीओ टुडू दिलीप व बीपीओ ट्विंकल चौधरी भी मुख्य रूप से उपस्थित थे। जिला मत्स्य पदाधिकारी ने तेतुलिया स्थित डेम में करीब 21000 मछली का जीरा डाला गया। जो काफी बड़ी आकार के डेम है। जिसमे वर्ष भर तक काफी मात्रा में जल संग्रह रहती है। जहां के कृषक इस पानी से सिचाई भी करते आ रहे है। इसके बाद जिला मत्स्य पदाधिकारी ने पोखरिया व झरनाटोला निकट स्थित डेम में भी मछली का जीरा डाला गया। बीडीओ ने जानकारी देते हुए कहा कि लक्ष्य अनुरूप मत्स्य विभाग के द्वारा तीन डेम में जीरा डाला गया है। इसमे लोग मछली पालन के लिए आगे आएंगे। मछलियों का उपयोग सम्बन्धित गांवो के लोग करेंगे व देखभाल भी करेंगे। मछली पालन से भी आय की वृद्धि हो सकती है।

img 20251218 wa00212133591033644820065
img 20251218 wa00206765195463299622063

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर