Search

March 4, 2026 7:09 am

कैंसर जागरूकता के लिए उपायुक्त व सिविल सर्जन ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

राजकुमार भगत

जागरूकता रथ के माध्यम से कैंसर के होने वाले लक्षण के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा ताकि पाकुड़ जिले के लोग कैंसर के प्रति जागरूक हो और सही समय पर इलाज भी करा सकें। जिससे हमारा जिला और हमारे जिला के लोग कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से मुक्त रहें। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि विश्व कैंसर दिवस हर साल 4 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना, इसकी रोकथाम, पहचान और उपचार के बारे में जानकारी देना और कैंसर से जूझ रहे लोगों का समर्थन करना है। विश्व कैंसर दिवस का महत्व जागरूकता बढ़ाना, कैंसर के लक्षण, कारण और बचाव के उपायों की जानकारी देना। समाज को प्रेरित करना, कैंसर मरीजों और उनके परिवारों को सहयोग देना।रोकथाम को बढ़ावा देना, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित जांच कराने के लिए प्रेरित करना। तंबाकू और शराब का सेवन न करें। स्वस्थ आहार लें और शारीरिक रूप से सक्रिय रहें। नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं। सूरज की हानिकारक किरणों से बचाव करें।टीकाकरण (जैसे HPV और हेपेटाइटिस बी) करवाएं। यह दिन हमें याद दिलाता है कि मिलकर प्रयास करने से हम कैंसर से बचाव और उपचार में बदलाव ला सकते हैं।

इसके अलावा उपायुक्त ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ओटी, आईसीयू, सिटी स्कैन, पुरुष वार्ड, महिला वार्ड, एसएनसीयू, आईसीटी प्रयोगशाला, पैथोलॉजी लैब अल्ट्रासाउंड, सामान्य ओपीडी के साथ विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। अस्पताल में सारी सुविधाएं बहाल करने की बात कही। सदर अस्पताल में मरीजों की बेहतर स्वास्थ्य सेवा को लेकर चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि अस्पताल की सफाई नियमित रूप से होनी चाहिए और आमलोगों को समुचित स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए।

img 20250203 wa00188783560519236012765
img 20250203 wa0017119579684592688869

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर