Search

March 18, 2026 4:57 am

जरूरतमंद महिला के लिए दो युवाओं ने किया रक्तदान, इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों ने दिखाई मानवता।

रामपुरहाट में एक गर्भवती महिला के लिए रक्त की आवश्यकता पड़ी, जिसे सुनते ही इंसानियत फाउंडेशन के सदस्य आसादुल और चाँद शेख रक्तदान करने के लिए तैयार हो गए। दोनों ने रामपुरहाट सदर अस्पताल में जाकर ओ पॉजिटिव रक्तदान किया, जिससे महिला का इलाज संभव हो पाया। परिजनों ने दोनों युवाओं और इंसानियत फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया। आसादुल ने बताया कि यह उनका 13वां रक्तदान था और वह आगे भी रक्तदान करते रहेंगे। इंसानियत फाउंडेशन के अध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने भी इस कार्य में सहयोग किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर