Search

October 16, 2025 9:21 pm

छठ पूजा समिति का गठन, गौरव साह बने अध्यक्ष।

ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में हुई बैठक, छठ घाट की तैयारी शुरू।

राजकुमार भगत

पाकुड़। आगामी छठ महापर्व को लेकर ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में छठ पूजा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नई छठ पूजा समिति का गठन किया गया। गौरव साह को समिति का अध्यक्ष चुना गया, जबकि धर्मेंद्र साह और राजेश भगत (हरिओम) को उपाध्यक्ष बनाया गया। रतन भगत को सचिव, रमाशंकर जायसवाल को संयुक्त सचिव, पवन भगत और सूरज भगत को सह सचिव, विजय जायसवाल को कोषाध्यक्ष तथा ओम जायसवाल को सह कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। संरक्षक के रूप में प्रमोद डोकानियां, संजय जायसवाल, बबलू सिंह और मनोज डोकानियां का चयन किया गया। छठ घाट की साफ-सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी मोहन टेबड़ीवाल, अभिषेक गुप्ता और अमित सिंह को सौंपी गई। पंडाल एवं लाइट व्यवस्था के लिए पवन भगत, ऋषि जायसवाल और अमन भगत को जिम्मेदारी दी गई। वहीं प्रसाद वितरण व्यवस्था के लिए रमाशंकर जायसवाल और मोहन टेबड़ीवाल को प्रमुख बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संजीत लाल, अजय गुप्ता, दुलाल सरकार, मनोज सिंह, प्रकाश जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, उत्तम दास सहित कई लोगों को शामिल किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही छठ घाट की साफ-सफाई, सजावट और प्रकाश व्यवस्था का कार्य प्रारंभ किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर