Search

April 4, 2026 4:56 am

पूर्व विधायक ने किया फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ

प्रारम्भिक मैच में सिजुआ टीम ने गिरिडीह को हराया।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): आदिवासी एवन गाऊंता क्लब द्वारा सोमवार को गोपालपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ पूर्व विधायक दिनेश मरांडी , एएसआई सनातन मांझी व मुखिया सुलेमान मुर्मू के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रारम्भिक मैच में सिजुआ टीम ने गिरिडीह को एक गोल से हराया। इस टूर्नामेंट में आसनसोल , दुमका , रांची ,बोकारो , मालदा , दुर्गापुर बंगाल सहित 16 नामीगिरामी टीम भाग ले रहा है। खेल प्रारम्भ होने के पहले पूर्व विधायक ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। जहां फुटबॉल को किक मारकर खेल का शुभारंभ किया। उपस्थित दर्शको को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस विराट खेल की आयोजन से क्षेत्र के युवाओं में एक जोश भर गई है। खेल को निष्ठा व ईमानदारी के साथ खेला जाय। वही मुखिया ने कहा कि फाइलेरिया मुक्त पाकुड़ की लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। आयोजक कमिटी के अध्यक्ष रामजी हांसदा ने बताया कि इस टूर्नामेंट के विजेता टीम को पांच लाख , उप विजेता को चार लाख व सेमि फाइनल में पहुंचे दो टीम को एक एक लाख की राशि दी जाएगी। बताते चले कि जिले में इस स्थल पर हर वर्ष फुटबोल की विराट आयोजन होते आ रहा है। इस खेल में दर्शक 50 रुपये की टिकट लेकर खेल देखने पहुंच रहे है। इस अवसर पर भाजपा नेता क़िस्तु सोरेन , पगान हेम्ब्रम , बबलु राय , जामु मरांडी आदि उपस्थित थे।

Also Read: E-paper 08-02-2026
img 20260216 wa00383502985051160895216
img 20260216 wa00374864501191545887107

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!