पाकुड़: झारखंड आंदोलन के जननायक, आदिवासी अस्मिता के प्रतीक और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर पूरे राज्य में शोक की लहर है। पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व एनडीए प्रत्याशी एवं समाजसेवी अजहर इस्लाम ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए गुरुजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।अपने शोक संदेश में अजहर इस्लाम ने कहा शिबू सोरेन जी का जीवन संघर्ष, न्याय और वंचित तबके के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने झारखंड को न केवल एक नई पहचान दी बल्कि स्वाभिमान और आत्मबल भी दिया। उनके जाने से झारखंड ही नहीं, पूरा देश एक महान जननायक से वंचित हो गया है।उन्होंने आगे कहा कि दिशोम गुरु ने जो विरासत छोड़ी है, वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी।अंत में अजहर इस्लाम ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय को सहने की शक्ति प्रदान करें।
