Search

March 14, 2026 8:37 am

पूर्व प्रशिक्षुओं का एसबीआई आर्सेटी में हुआ मिलन सह सम्मान समारोह, सफल उद्यमियों ने साझा किए अनुभव।

एसबीआई आर्सेटी पाकुड़ परिसर शुक्रवार को आत्मनिर्भरता की मिसाल बने पूर्व प्रशिक्षुओं के अनुभवों से गूंज उठा। यहां पूर्व में प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की राह पकड़ चुके लगभग 50 से अधिक युवाओं और महिलाओं के लिए मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्सेटी निदेशक राजेश कुमार मिश्रा ने की। उन्होंने सफल उद्यमियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास से हर मंज़िल आसान होती है। श्री मिश्रा ने उपस्थित प्रशिक्षुओं को बैंक द्वारा संचालित विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी भी दी और उन्हें योजनाओं का लाभ उठाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन कर रहे वरिष्ठ संकाय अमित कुमार बर्धन ने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को नौकरी मिलना संभव नहीं है, लेकिन रोजगार हर किसी की आवश्यकता है। इसी सोच के साथ सरकार द्वारा आर्सेटी के माध्यम से लगभग 70 तरह के रोजगारपरक प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकुड़ जिला के कई ग्रामीण युवक-युवतियां आज आर्सेटी से प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बने हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं का व्यवसाय शुरू कर दूसरों के लिए भी रोजगार का माध्यम बनें, जिससे समाज में बेरोजगारी की समस्या को कम किया जा सके और विकास का मार्ग प्रशस्त हो। कार्यक्रम में ज्योति घोष, रूबी देवी, पूजा देवी, इंद्राणी विश्वास, जयंती देवी, धरमचंद डेहरी समेत अन्य सफल उद्यमियों ने अपने जीवन के संघर्षों और सफलता की कहानियों को साझा किया।
इस अवसर पर संकाय वापी दास, कार्यालय सहायक शिबू कुनई, मोतीलाल साहा, रंजू देवी समेत संस्थान के अन्य सदस्य एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

img 20250620 wa00065316044670902236078

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर