Search

January 5, 2026 9:28 am

पोक्सो और हत्या मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) थाना क्षेत्र के बहुचर्चित पोक्सो, बलात्कार और हत्या मामले में लिट्टीपाड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्पेशल पोक्सो केस संख्या 08/20 एवं लिट्टीपाड़ा थाना कांड संख्या 02/18 के स्थायी वारंटी अभियुक्त प्रेमलाल हांसदा उर्फ मार्टिन हांसदा (उम्र लगभग 44 वर्ष), पुत्र स्व. मुंशी हांसदा, निवासी ग्राम फूलपहाड़ी, थाना लिट्टीपाड़ा, जिला पाकुड़ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अभियुक्त के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 302, 201, 376(डी), 120बी और पोक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत मामला दर्ज है। बताया गया है कि अभियुक्त लंबे समय से फरार था और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस के अनुसार, जब से थाना प्रभारी विवेक कुमार लिट्टीपाड़ा में पदस्थापित हुए हैं, उन्होंने कई पुराने और फरार मामलों में सफलता हासिल की है और इस गिरफ्तारी से कानून व्यवस्था मजबूत होने का संदेश मिला है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर