Search

March 14, 2025 9:07 pm

खेलों झारखंड 2024-25: जिला स्तरीय प्रतियोगिता का शानदार आगाज, युवा प्रतिभागियों ने दिखाया दम।

 

सतनाम सिंह

पाकुड़ में खेलों झारखंड 2024-25 के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन बैंक कालोनी स्थित जिला स्टेडियम में किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिता पूर्ति, और जिला खेल पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में अंडर 14, अंडर 17, और अंडर 19 बालक-बालिका वर्गों में विभिन्न खेलों में प्रतिस्पर्धा हुई, जिनमें 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, भाला फेंक, डिस्कस थ्रो, और रिले दौड़ शामिल थे। विजेता प्रतिभागियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। टीम प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो और वॉलीबॉल के मैच कल 12 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तर के विजेता प्रतिभागी 19 सितंबर से प्रारंभ हो रहे राज्य स्तरीय खेलों झारखंड में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करेंगे। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए समग्र शिक्षा पाकुड़ के सभी पदाधिकारी, कर्मी, खेल शिक्षक, और अन्य कर्मी लगे रहे। यह प्रतियोगिता युवा प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक शानदार मौका प्रदान कर रही है।

लाइव क्रिकेट स्कोर