Search

September 13, 2025 7:34 pm

आच्छे बोछोर आबार हौबे के जयघोष के साथ गणपति बप्पा को भावुक विदाई।

पाकुड़। सार्वजनिक गणेश पूजा समिति, रेलवे मैदान, पाकुड़ द्वारा आयोजित 27वें गणपति महोत्सव का समापन रविवार देर रात भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन के साथ हुआ। चार दिनों तक चले इस महोत्सव में रेलवे मैदान ‘गणपति बप्पा मोरया’ और ‘मंगलमूर्ति मोरया’ के जयकारों से गूंजता रहा। महोत्सव के दौरान बंगाल, बिहार और पाकुड़ के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हजारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। अंतिम दिन डांडिया और मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें समिति सदस्य अजीत कुमार मंडल ने मटका फोड़कर पुरस्कार जीता। इसके बाद विशालकाय गणपति प्रतिमा को ट्रेलर पर नगर भ्रमण के लिए निकाला गया। शोभायात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और बारिश के फव्वारों के बीच डांडिया करते हुए उत्सव का आनंद लिया। नगर भ्रमण के दौरान पुलिस प्रशासन ने मुस्तैदी से व्यवस्था संभाली। शोभायात्रा बागतीपाड़ा स्थित मनसा मंदिर तालाब पहुंची, जहां गणपति प्रतिमा और मुशकराज का विधिवत विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान श्रद्धालु भावुक हो उठे और अगले वर्ष पुनः दर्शन की कामना की। महोत्सव की सफलता में समिति के संस्थापक हिसाबी राय, अध्यक्ष अनिकेत गोस्वामी, संरक्षक संजय कुमार ओझा, सचिव अजीत मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

img 20250831 wa00042302291573685189981

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर