Search

October 15, 2025 2:03 am

शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को पिलाएं ‘दो बूंद जिंदगी की’।

तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की उप विकास आयुक्त ने की शुरुआत।

पोलियो खुराक से कोई भी बच्चा छूटे नहीं,सुनिश्चित करने को कहा।

जिलेभर में रविवार से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हुई। उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, सिविल सर्जन डॉ० सुरेंद्र कुमार मिश्रा एवं जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ के.के सिंह एवं राज्य कालाजार कंसल्टेंट डॉ इकबाल ने पुराने सदर अस्पताल परिसर में बच्चों को पोलियों खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की

1 लाख 89 हजार 512 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य है।

उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया ने अपील किया कि खुराक पिलाने में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरतें। ईमानदारी पूर्वक 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाएं। पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए 1121 बूथ बनाए गए हैं। 2242 वैक्सीनेटर, 268 सुपरवाइजर को लगाया गया है। अभियान के प्रथम दिन बूथों पर 0-5 वर्ष के बच्चों को खुराक पिलाई गई। दूसरे व तीसरे दिन घर-घर जाकर खुराक पिलाना है। उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया ने कहा कि हर हाल में लक्ष्य की प्राप्ति करनी है। जिले में सभी बच्चे स्वस्थ रहें इसलिए उन्हें पोलियाे की खुराक देना बेहद जरूरी है। उप विकास आयुक्त ने कहा कि यह अभियान आमलोगों के सहयोग के बिना सफल नहीं हो सकता है। सभी लोग इस अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लें और अपने परिवार सहित आस पड़ोस के बच्चों को भी पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। मौके पर डीपीएम, डीडीएम डीपीसी, डीयूएचएम एवं वीसीसीएम समेत अन्य स्वास्थ्य विभाग के कर्मी उपस्थित रहे।

img 20251012 wa0004318309438945402348
img 20251012 wa00058451548122197330271

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर