Search

October 15, 2025 1:45 am

धान की बुवाई लक्ष्य के करीब 98% पूरी, किसानों के चेहरे पर खुशी।

पाकुड़: जिले में वर्ष 2025 का मॉनसून किसानों के लिए शुभ साबित हुआ है। अप्रैल माह से लगातार हुई वर्षा ने धान की खेती के लिए उपयुक्त स्थिति बनाई है। कृषि कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 अगस्त तक जिले में 1418.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जो धान के लिए आदर्श मानी जा रही है।
जिला कृषि पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि जिले के छह प्रखंडों में कुल 49,000 हेक्टेयर धान की बुवाई का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें अब तक 45,099 हेक्टेयर में रोपाई पूरी हो चुकी है। पाकुड़ सदर प्रखंड में 8,200 हेक्टेयर में 7,940 हेक्टेयर (96.8%) में धान की रोपाई हो चुकी है। इसी तरह हिरणपुर में 90.2%, लिट्टीपाड़ा में 89.2%, अमड़ापाड़ा में 90.7%, महेशपुर में 93.4% और पाकुड़िया में 91% बुवाई हो चुकी है। कुल मिलाकर जिले में 92.04% बुवाई पूरी हो चुकी है। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि धान के अलावा मक्का की बुवाई का लक्ष्य 10,860 हेक्टेयर रखा गया है, जिसमें अब तक 3,187 हेक्टेयर में मक्का की बुवाई हो चुकी है। उन्होंने कहा कि माह के अंत तक 100% धान रोपाई पूरी कर ली जाएगी। किसानों के अनुसार खेतों में धान लहलहा रहा है और फसल अच्छी होने की संभावना है। हालांकि, अधिक वर्षा होने पर फसल के नुकसान की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर