अक्षय कुमार
घाटो। टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, भूइयांडीह में कक्षा नर्सरी से द्वितीय तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम कक्षा नर्सरी से द्वितीय कक्षा तक के सभी विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विद्यालय प्रबंध समिति के चेयरमैन सह टाटा स्टील के चीफ सीईपी राजेश कुमार की धर्मपत्नी संगीता कुमारी थी एवं डीएवी चैनपुर के प्रधानाचार्य तारकेश्वर प्रसाद उपस्थित रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।

प्राचार्या डॉ. सोनिया तिवारी द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ तथा साॅल से स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित हुए मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का आकर्षक प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा अभिभावकों और शिक्षकों के संयुक्त प्रयास की सराहना की। प्राचार्या ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के समग्र विकास एवं आत्मविश्वास को बढ़ाने में अत्यंत सहायक होते हैं। कार्यक्रम की संयोजिका नीलम दुबे रहीं अंत में उन्होंने धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती दुबे द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन पाँचवीं की छात्रा अनविका सिंहा और शिक्षिका फ़लक अशरफ के द्वारा किया गया।






