Search

March 28, 2026 5:08 pm

डीएवी आरा कुजू में ग्रेजुएशन डे का आयोजन हुआ

अक्षय कुमार

कुजू। डीएवी पब्लिक स्कूल, आरा कुजू में शनिवार को ग्रेजुएशन डे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य आलोक कुमार ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कक्षा नर्सरी के बच्चों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिह्न और चॉकलेट उपहार में दिया गया।

img 20260328 wa0081418447750149040548
दीप प्रज्वलित करते अभिभावक एवं शिक्षक गण

कार्यक्रम में बालसुलभ खेलों का भी आयोजन किया जिसमें बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी भरपूर आनंद उठाया। प्राचार्य श्री कुमार ने विद्यार्थियों को उनके एक साल के शानदार उपलब्धियों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा, “अपने सपनों को साकार करने लिए निरंतर मेहनत करते रहें। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने कक्षा नर्सरी की शिक्षिका अनिता भारती की प्रशंसा करते हुए कहा,”उनके स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन में बच्चे बहुत कम समय में विद्यालय के वातावरण में घुलमिल गए है।”

img 20260328 wa00807615418744807767992
विद्यालय प्रांगण में बच्चों का किया गया स्वागत

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिका अर्चना ओझा, खुशबू दुबे, किट्टू मुख़र्जी, शताक्षी प्रिया,बबिता,सीमा श्रीवास्तव, अनिता भारती, सुजीत कुमार राय, देवेंद्र पांडेय और गौतम कुमार की भूमिका महत्वपूर्ण थी।मौके पर अभिभावकगण-अनिता देवी, ज्योति कुमारी, मोहम्मद-मोजामिल हसन, सत्येंद्र कुमार महतो और अजीत गुप्ता उपस्थित रहे। मंच का संचालन अनिता भारती एवं खुशबू दुबे ने किया।

img 20260328 wa00783379459777987405036
img 20260328 wa0083576278555072215231
प्राचार्य ने किया बच्चों के बीच चॉकलेट का वितरण

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर