Search

March 3, 2026 12:13 am

आजीविका महिला संगठन के लिए भवन निर्माण को ग्राम सभा की मंजूरी

पाकुड़िया अंचल अंतर्गत वासेतकुण्डी पंचायत में सामाज लाहा आजीविका महिला ग्राम संगठन की ओर से पूर्व सूचना पर ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान स्टेन शीला टुडु ने की। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ महिला ग्राम संगठन की सभी सदस्याएं एवं पदाधिकारी उपस्थित रहीं। बैठक में उपायुक्त के निर्देशानुसार आजीविका महिला संगठन को सुदृढ़ और सुचारू रूप से संचालित करने के लिए स्थायी भवन की आवश्यकता पर गंभीरता से चर्चा हुई। इस प्रस्ताव पर ग्राम सभा ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की तथा भवन निर्माण के लिए उपयुक्त स्थल का चयन भी किया गया।
कार्यक्रम में आजीविका अध्यक्ष जसिन्ता हेम्बरम, लीली वाहा, लोवा बाहा, कादाम बाटा, सुरुजमुखी कूल सहित कुल 20 (बीस) स्वयं सहायता समूह (SHG) की सदस्याओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। ग्राम सभा के इस निर्णय से क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण और आजीविका गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई गई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर