Search

March 23, 2026 4:05 am

विधायक निशात आलम की इफ्तार पार्टी में जुटे महागठबंधन नेता व प्रशासनिक अधिकारी

पाकुड़। रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शुक्रवार को कांग्रेस विधायक निशात आलम द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ कई प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए। इफ्तार की व्यवस्था में कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम सक्रिय दिखे। कार्यक्रम में जिले के डीडीसी, उप समाहर्ता, एसडीओ, सिविल सर्जन, एसडीपीओ सहित कई अन्य अधिकारी शरीक हुए। रोजेदारों ने शाम 5:53 बजे अज़ान के बाद रोजा खोला। इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव उदय लखमानी, जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, प्रखंड अध्यक्ष मनसारुल हक, देबू विश्वास, सोशल मीडिया प्रभारी पियारुल इस्लाम, बेलाल शेख, नसीम आलम, ए. गंगूली, अबु तलहा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला, जहां नेताओं और अधिकारियों ने एकजुटता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। विधायक निशात आलम ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से आपसी भाईचारा मजबूत होता है।

9450fa7c 48fa 43ff 90e4 4deffa08c2fa 1

लाइव क्रिकेट स्कोर