Search

November 21, 2025 6:44 pm

झारखंड स्थापना दिवस का भव्य समारोह, आंदोलनकारियों व उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मान।

पाकुड़। झारखंड के 25वें स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर शनिवार को जिला प्रशासन ने रविंद्र भवन में रजत जयंती समारोह धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा, उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, एसडीओ साईमन मरांडी समेत कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

img 20251115 wa0027804527671541305162

वीआईपी रोड पर पारंपरिक स्वागत, बच्चों की रंगोलियों ने खींचा ध्यान

समारोह की शुरुआत वीआईपी रोड से हुई। मुख्य अतिथियों का पारंपरिक नृत्य से स्वागत किया गया। विद्यालयों के बच्चों द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोलियों ने राहगीरों का ध्यान खींचा। जनजातीय संस्कृति, परंपरा और झारखंड की पहचान दर्शाती रंगोलियों की सभी ने सराहना की। सांसद और डीसी ने बच्चों के प्रयासों की तारीफ की।

img 20251115 wa00256632818522842798067

रविंद्र भवन में दीप प्रज्वलन, बिरसा मुंडा को नमन

मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी वीरगाथा और राज्य निर्माण में उनके योगदान को नमन किया गया।

img 20251115 wa00234851383197352021815

झारखंड की 25 वर्ष की यात्रा महत्वपूर्ण पड़ाव: उपायुक्त

उपायुक्त मनीष कुमार ने जिलावासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि राज्य की 25 साल की यात्रा संघर्ष, उपलब्धि और विकास का प्रतीक है। उन्होंने पारदर्शी प्रशासन, तेज विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को गति देने का संकल्प दोहराया और नागरिकों से सहयोग की अपील की।

img 20251115 wa00227368209317837540149

संघर्ष और मूल्यों को आगे बढ़ाने की जरूरत: एसपी

पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने कहा कि स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती हमें आंदोलनकारियों व स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को याद दिलाती है। समाज में शांति, सद्भाव और सुरक्षित माहौल बनाना सामूहिक जिम्मेदारी है।

img 20251115 wa00248651991093390842362

सांस्कृतिक धरोहर ही झारखंड की ताकत: सांसद

सांसद विजय कुमार हांसदा ने कहा कि झारखंड की संस्कृति, संसाधन और युवा शक्ति राज्य की असली ताकत हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में जनभागीदारी अहम है और हमें एकजुट होकर समृद्ध झारखंड का निर्माण करना होगा।

img 20251115 wa00265079173240775903584

सांस्कृतिक कार्यक्रम छाए, आंदोलनकारी और विजेता प्रतिभागी सम्मानित

कार्यक्रम में विद्यालयों के बच्चों ने झारखंडी लोकनृत्य, गीत और विकास यात्रा पर आधारित शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। जिला प्रशासन ने अलग राज्य आंदोलनकारियों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागीय कर्मियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर