Search

April 12, 2026 4:42 am

दिशोम सोहराय पर्व का भव्य आयोजन, युथ क्लब की पहल से मनाया गया पर्व

बजरंग पंडित

प्रकृति को पूजने का त्योहार दिशोम सोहराय पर्व व मिलन समारोह युथ क्लब पाकुड़िया की ओर से आयोजित यज्ञ मैदान में मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मांदर की थाप पर झूमते हुए मनाया गया। सर्वप्रथम क्लब के सदस्यों सहित नायकी शिवराम मुर्मू ने सिद्धू कानू मोड़ स्थित सिद्धू कानू के प्रतिमा को स्नान करने के उपरांत पूजन एवं माल्यार्पण किया। इसके बाद सभी कार्यक्रम यज्ञ स्थल पर किया गया। वहीं इस अवसर पर आमंत्रित अतिथि महेशपुर विधायक पुत्री युवा नेत्री पिंकी उपासना मरांडी, पति अनुपम मुर्मू, मुनीराम मरांडी,एसआई बुधुराम हेंम्ब्रम,परगना विक्रम टुडू ने क्लब के सदस्यों के साथ फीता काटकर एवं गौड़टांडी में परंपरागत पूजा एवं मांदर बजाते हुए सोहराय का शुभारंभ किया। मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा नेत्री पिंकी उपासना मरांडी ने कहा कि सोहराय पर्व हमारे सभ्यता व संस्कृति का प्रतीक है,यह पर्व पालतू पशु और मानव के बीच गहरा प्रेम स्थापित करता है,यह पर्व भारत के मूल निवासियों के लिए विशिष्ट त्यौहार है, क्योंकि भारत के अधिकांश मूल निवासी खेती -बारी पर निर्भर रहने वाले हमारे किसान भाई है।आदिवासी समाज द्वारा मनाया जाने वाला एक ऐसा अतिविशिष्ट त्योहार है जिसमें हम सभी एक जुट होकर पारंपरिक नृत्य करते हुए उनका सम्मान करते हैं। मौके पर प्रखंड भर के विभिन्न गांव के आदिवासी भाई बहनों ने सम्मिलित होकर कार्यक्रम किया गया है। इस आयोजन में मुख्य रूप से क्लब के कारनेलियुश मरांडी, गिल्बट हांसदा,अनुप हांसदा, रविन्द्र मरांडी, प्रेम प्रकाश किस्कू,बापी टुडू,किनु सोरेन,कलाम अंसारी, बबलु किस्कू, विश्वनाथ हांसदा, अशोक सोरेन, सुभाष किस्कू आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।

img 20250107 wa00396657148786062850961
img 20250107 wa00383272906260970125249
img 20250107 wa00366106261335178601030
img 20250107 wa00371373189731805646876

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!